
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर 2025 सेवा पखवाडा के तहत नगरपरिषद सिरोही में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाभार्थी झालाराम पुत्र भानाराम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार रूपये ऋण के लिए आवेदन किया था। शिविर में गुरूवार को ही प्रार्थी का ऋण आवेदन का अभिशंषा पत्र जारी किया गया। इसके लिए प्रार्थी ने प्रशासन व सरकार का आभार प्रकट किया।




