AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दोस्त ने रची साजिश, फर्जी जन्मदिन पार्टी में बुलाकर लेखराज का अपहरण कर हत्या की

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सिंह रावत सहित उसके चार साथियों, बीरम सिंह रावत, छगन सिंह रावत, नरेश रावत और विमल सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में सभी ने जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन की बात कबूल की है

अजमेर जिले में जमीन विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मृतक लेखराज रेगर के दोस्त श्याम सिंह रावत ने अपने फर्जी जन्मदिन का बहाना बनाकर लेखराज को जाल में फंसा लिया. 13 अक्टूबर की रात लेखराज को “जन्मदिन मनाने” के बहाने बुलाया गया, जहां पहले उसका अपहरण किया गया और फिर साजिश के तहत हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि श्याम सिंह हत्या से एक दिन पहले ही पोटाश गांव के जंगल में गड्ढा खुदवाने पहुंचा था

जमीन के लालच में रचा गया खूनी खेल 

मृतक लेखराज रेगर के पुत्र पार्थ की रिपोर्ट के अनुसार, डूंगरिया खुर्द में दादी घेवरीदेवी के हिस्से की जमीन लेखराज के नाम थी. इस जमीन को लेकर परिवार का ननिहाल पक्ष और श्याम सिंह रावत के साथ विवाद चल रहा था. लेखराज ने जमीन का कब्जा छुड़वाने और कन्वर्जन के लिए श्याम सिंह को पैसे दिए थे, जिसके बदले उसने मदद का आश्वासन दिया था. लेकिन बाद में श्याम सिंह ने पैसे हड़प लिए और जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा. लेखराज के इंकार करने पर दोनों के बीच रंजिश बढ़ती गई, और इसी रंजिश ने हत्या का रूप ले लिया

शव को छुपाने के लिए डाला कास्टिक सोडा, तेजाब और नमक

जांच में खुलासा हुआ कि श्याम सिंह रावत अपने साथ तेजाब, कास्टिक सोडा और नमक लेकर गया था ताकि हत्या के बाद शव की पहचान मिटाई जा सके. आरोपियों ने लेखराज रेगर की हत्या करने के बाद शव को जंगल में दफनाया और उस पर कास्टिक सोडा, तेजाब और नमक डालकर सड़ने-गलने की प्रक्रिया तेज करने की कोशिश की. इस वीभत्स वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने गड्ढा खुदवाने के लिए “गति पाउडर” (प्लास्टर जैसी मिट्टी नरम करने वाला केमिकल) का इस्तेमाल किया था, जिससे शव आसानी से दबाया जा सके

पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा 

इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सिंह रावत सहित उसके चार साथियों, बीरम सिंह रावत, छगन सिंह रावत, नरेश रावत और विमल सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में सभी ने जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन की बात कबूल की है. अजमेर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तेजाब की बोतलें और फावड़े जैसे सबूत भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस शुक्रवार को इस जघन्य हत्याकांड का विस्तृत खुलासा करने जा रही है. ग्रामीण क्षेत्र में इस वारदात से दहशत फैल गई है और लोग दंग हैं कि एक दोस्त ने ही लालच के चलते अपने साथी की जान ले ली

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!