AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन, बोले- कानून संविधान की भावना के खिलाफ

पीयूसीएल की नेशनल प्रेसिडेंट और मानवाधिकार कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्थान के इस नए कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी

राजस्थान में 9 अक्टूबर से लागू हुए राजस्थान विधि विरुद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2025 को लेकर प्रदेश के 20 सामाजिक, धार्मिक और नागरिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है. संगठनों ने इसे पूर्ण रूप से अलोकतांत्रिक और सांप्रदायिक कानू बताते हुए कहा है कि यह संविधान की भावना के खिलाफ है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन करता है

जयपुर क्रिस्चियन फेलोशिप के जनरल सेक्रेट्री जस्टिन बोनिफेस ने कहा कि इस कानून का असली उद्देश्य केवल एक धर्म विशेष को सर्वोच्च सिद्ध करना और अन्य धर्मों को दोयम दर्जे पर रखना है. जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि संघ परिवार की घर वापसी जैसी विचारधारा को इस अध्यादेश की धारा 3(1) में शामिल किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हिन्दू धर्म में परिवर्तन कानूनी दायरे से बाहर रखा गया है

संविधान का अनुच्छेद 25 हर व्यक्ति को अपने धर्म की पूजा, उपासना, प्रचार और किसी भी धर्म को अपनाने की स्वतंत्रता देता है, पर यह नया अध्यादेश उन अधिकारों का उल्लंघन करता है. इसके साथ ही अनुच्छेद 14, 17, 19 और 21 के भी हनन का आरोप लगाया

”कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी”

पीयूसीएल की नेशनल प्रेसिडेंट और मानवाधिकार कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्थान के इस नए कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी. संगठनों का कहना है कि देश के 11 में से 7 राज्यों के धर्म परिवर्तन कानून पहले ही सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती के दायरे में हैं, और अब राजस्थान का कानून भी उसी मंच पर ले जाया जाएगा. दिवाली के बाद पूरे प्रदेश में नागरिक समाज, धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों और विभिन्न धर्मों के संगठनों के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन चलाया जाएगा

धर्म परिवर्तन के मामलों की जांच सीआईडी को सौंपने की मांग की गई है, क्योंकि वर्तमान में जांच कथित रूप से पक्षपातपूर्ण ढंग से की जा रही है. अल्पसंख्यकों के उपासना अधिकारों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर संरक्षण नीति बनाए जाने की मांग रखी गई है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!