AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान में अब होगा स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, AI तकनीक के जरिए होगा कंट्रोल… इस जिले में हुआ शुरू

राजस्थान के उदयपुर में ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए फतहपुरा चौराहे पर AI आधारित ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम का परीक्षण शुरू हुआ. यह तकनीक ट्रैफिक जाम कम करेगी.

राजस्थान के उदयपुर शहर में ट्रैफिक को और सुगम बनाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया गया है. शहर के व्यस्त फतहपुरा चौराहे पर आज से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम का परीक्षण शुरू हो गया है. यह तकनीक न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करेगी, बल्कि वाहन चालकों का समय भी बचाएगी

जानें कैसे काम करता है AI सिस्टम

इस स्मार्ट सिस्टम में हाई-रिज़ोल्यूशन कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं, जो चौराहे की हर लेन में वाहनों की संख्या पर नजर रखते हैं. जहां वाहनों की भीड़ ज्यादा होगी, वहां AI तुरंत ग्रीन सिग्नल देगा. पुराने सिग्नल सिस्टम में हर लेन को निश्चित समय मिलता था, चाहे वहां वाहन हों या नहीं. लेकिन अब, अगर कोई लेन खाली है, तो सिग्नल केवल 5 सेकेंड रुकेगा और दूसरी लेन को हरी बत्ती देगा. इससे ट्रैफिक का प्रवाह तेज होगा और इंतजार का समय कम होगा

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!