
सिरोही, 09 अक्टूबर। नगर परिषद सिरोही द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश गोयल ने निरीक्षण किया एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
शिविर प्रभारी भंवरा राम पटेल ने बताया कि शिविर में आने वाली समस्याएं जिसमें सफाई संबंधी लाइट संबंधी रोड संबंधी तथा विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है और अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का भी मौके पर ही लाभार्थियों को लाभ देकर लाभान्वित किया जा रहा है। आज शिविर में भवन निर्माण स्वीकृति जन्म मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र व सफाई और लाइट की समस्याओं का हाथों-हाथ समाधान किया गया।
शिविर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार माली सहायक अभियंता पंकज गुर्जर, राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार पुरोहित, जिला परियोजना प्रबंधक ओम सिंह, योजना प्रभारी हनुमान शर्मा पूर्व पार्षद गोपाल माली,गोविंद माली आदि ने अपनी उपस्थिति दी।




