AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जालोर: राजस्थान में 35 हजार लेकर भी ‘रिश्वतखोर’ ASI का मन नहीं भरा, 65 हजार और मांगे, फिर हो गया खेल

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जालोर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागोड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक (ASI) कल्याण सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई की ओर से की गई है।

जालोर इकाई को मिली थी शिकायत:

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि जालोर इकाई को शिकायत मिली थी कि ASI कल्याण सिंह परिवादी के रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज प्रकरण में दो व्यक्तियों का चालान नहीं करने और मदद करने की एवज में 65,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। आरोपी ने पहले ही 35,000 रुपए ले लिए थे और शेष राशि के लिए परिवादी को परेशान कर रहा था। जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एसीबी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने टीम के साथ यह कार्रवाई की। इस दौरान कल्याण सिंह को परिवादी से 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!