AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सीकर नंदी की बेरहमी से जान लेनेवालों को लेडीज नाइटी पहना निकाला गया जुलूस, वायरल वीडियो पर हुआ था हंगामा

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: राजस्तान के सीकर जिले में बुधवार, 1 अक्टूबर की शाम को एक नंदी की बेरहमी से मार डालने के मामले में कार्रवाई गई है. सीकर के नेछवा इलाके में एक विवाह समारोह के दौरा एक नंदी चला आया था. इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने उसे बोलेरो से कुचलकर मार डाला. इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया. इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया जो वायरल होते ही हंगामा हो गया और इलाके के लोगों ने देर रात थाने पर आक्रोश जताते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

नाइटी में निकाला आरोपियों का जुलूस:

इसके अगले दिन आज, 2 अक्टूबर को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद इन दोनों लोगों के सिर मुंडवाए गए और महिलाओं के वस्त्र पहनाए गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को नाइटी पहनाया और इसके बाद रास्ते से उनका जुलूस निकाला गया. इस दौरान आरोपियों ने हाथ जोड़े हुए थे. वहां आस-पास बड़ी संख्या में भीड़ जमा थी जो इस जुलूस में साथ चलती रही. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की हुई थी

सख्त कार्रवाई की मांग:

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और गौसेवकों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने उस बोलेरो गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया है जिससे नंदी को बार-बार टक्कर मारकर कुचलकर मार डाला गया था. आरोपी प्रेमचंद बावरी ने इसी बोलेरो से नंदी को तब तक टक्‍कर मारी जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई. स्थानीय लोगों और गौसेवकों में भारी नाराज़गी के बाद गड़ोदा शिवमठ धाम के महंत महावीर जति महाराज ने इस संबंध में नेछवा थाने में मामला दर्ज करवाया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में प्रेमचंद बावरी और शिवराज बावरी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया. घटना के बाद गौसेवकों और महंत महावीर जति ने देर शाम थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!