AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

विकास दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सिरोही जालौर लाइव मिडिया

आज दिनोंक- 17.09.2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस एवं विश्वकर्मा जयन्ति के उपलक्ष में मेरा युवा भारत, सिरोही एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिवगंज के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिवगंज में किया गया।

जिसकी शुरुआत विश्वकर्मा जी की पूजा के साथ की गई। जिसमें संस्थान के अधीक्षक कान्ता देवी चूला ने विश्वकर्मा जयन्ति के बारे में बताया और प्रशिक्षणार्थीयों को अपने कार्य के प्रति उत्तरदायी होने हेतु प्रेरित किया।

भवरं सिंह राजपुरोहित द्वारा माननीय नरेन्द्र मोदी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला जिसमें उन्होंने बताया की हमारे देश के प्रधानमंत्री श्रीमान् नरेन्द्र मोदी की प्रबल इच्छा शक्ति, आत्मबल जैसे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है उनकी दिनचर्या और कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया।

विकसित भारत पोर्टल की जानकारी दी गई और प्रश्नोतरी के बारे में बताया और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को MYBHARAT.GOV.IN पर रजिस्ट्रेशन कर प्रतियोगीता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। मनोहर सिंह कोलीवाड़ा द्वारा ‘सफाई से समृद्वि स्वच्छता से प्रगति के नारे के साथ स्वच्छ भारत पखवाड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।

साथ ही संस्थान में प्रश्नोतरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के करताराम, महेन्द्र सिंह राणावत, सिरोही से हीरालाल माली इत्यादी उपस्थित रहे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!