AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जिला प्रोसेसलेब कार्यशाला का समापन

जयपुर : सिरोही

सिरोही, 03 सितम्बर। धरती आभा जनजातिया ग्राम उत्कर्ष अभियान के अन्तर्गत आदिकर्म योगी जिला प्रोसेसलेब कार्यशाला के समापन आबूरोड में हुआ इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र जोशी में आदि कर्म योगी एक उत्तरदायी शासन प्रणाली कार्यक्रम तैयार करने के लिए उपस्थित ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को जानकारी प्रदान की ताकि जनजाति समुदाय के लोगो को उनके कल्याण की योजनाओ का लाभ देने हेतु सैच्चुरेट किया जायेगा। कोई भी पात्र परिवार वंचित नहीं रहे एवं प्रारूप भरने के बारे में अवगत करवाया।

आबूरोड उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल मीणा ने कहा की आदिकर्म योगी अभियान विकसित भारत परिकल्पना को साकार करने में जनजातीय वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराडी ने कार्यशाला में जनजातिय गांव में विजन निर्माण के परिचय एवं नागरिक समाज संगठनो की भुमिका के बारे में जानकारी दी ताकि ग्राम विजन प्लान अच्छा तैयार हो सके।

अधिशाषी अभियंता पीएचईडी राणसिहं ने उपस्थित संभागीयो को चार्ट के माध्सम से विजन प्लान तैयार करने तथा प्रजेन्टेशन के माध्यम से शंकाओ का समाधान किया। एसीएफ जगदीश विश्नोई ने एफआरए राईटस की जानकारी प्रदान करते हुये कार्य योजना विकसित करने के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार आईसीडीएस उपनिदेशक घेवर राठौड ने सामाजिक विशेषताओ की पहचान एवं सामाजिक मानचित्रण के बारे में उपस्थित संभागीयो को पीपीटी के माघ्यम से जानकारी दी।

इस कार्यशाला में अति. विकास अधिकारी भंवरलाल लौहार, एबीडीओ श्याम सिंह, सहा. अभियंता कालुराम, मिथलेश कुमार, डॉ. बी पी सिंह, डॉ. गौतम मोरारका, सीडीपीओ योशिता कल्ला, अचलसिंह समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं एनजीओ के रणछोड देवासी, मनोहर सिंह आदि उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!