AjmerE-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही जिले की कालंद्री पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी मामले में पुलिस ने 300 किमी पीछा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

91.600 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में खरीददार व सप्लायर्स गिरफ्तार

सिरोही जिले के कालंद्री थाना पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी मामले में खरीददार और सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी टीकमराम ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को करीब 300 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।

थानाधिकारी टीकमराम ने बताया कि भुका भगतसिंह, घासीडा जिला बालोतरा, सोनाराम पुत्र भानाराम जाट बसई जिला मंदसौर, बालोतरा निवासी ललिता पत्नी समरथ अहीरवाल को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, इस मामले में जब्त किए गए 91.600 किलोग्राम डोडा पोस्त की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम कालंद्री से रवाना हुई थी। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उनका पीछा करते हुए भवरानी, बिशनगढ़ और जालोर तक दबिश दी। सिरोही एसपी ने जालोर और बालोतरा एसपी से संपर्क कर नाकाबंदी करवाई। इस दौरान सिवाना और बालोतरा में फरार दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।  

ट्रैक्टर टायरों में छिपाकर कर रहे थे तस्करी

गौरतलब है कि 13 अगस्त 2025 को कालंद्री पुलिस ने शनिधाम मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। इसके पीछे लगे बड़े टायरों में 91.600 किलोग्राम डोडा पोस्त छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। उस समय आरोपी हकरचंद और उसकी पत्नी सुगना को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच पालड़ी एम. थानाधिकारी फगलूराम कर रहे हैं।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!