क्राइमटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

बाड़मेर में पेट्रोल पंप पर तेल का टैंकर पलटा, पॉम ऑयल रिसाव से हड़कंप

बाड़मेर: बाड़मेर जिले के सिणधरी स्टेट हाईवे पर कुड़ला पेट्रोल पंप के पास बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया,

जब हरियाणा से पॉम ऑयल लेकर गुजरात के मेहसाणा जा रहा एक टैंकर अचानक नाले की ढीली मिट्टी धंसने से पलट गया. टैंकर से पॉम ऑयल का रिसाव शुरू होने से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

मिट्टी धंसने से पलटा टैंकर: जानकारी के मुताबिक, चालक मेवाराम ने टैंकर को पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर अपने घर चला गया था. तभी नगर परिषद के सीवरेज प्लांट के नाले की कमजोर मिट्टी अचानक धंस गई, जिससे टैंकर नाले में जा गिरा. रिसाव शुरू होते ही पेट्रोल पंप संचालक और आसपास के लोग दहशत में आ गए.

क्रेन टैंकर को सीधा किया: सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ को हटाया गया और टैंकर को सीधा करने के लिए क्रेन मंगवाई गई. ASI जय किशन ने बताया कि टैंकर से लगातार तेल रिस रहा है, जो नाले में बह रहा है. क्रेन के आने के बाद टैंकर को सीधा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में लिया गया है, लेकिन रिसाव के कारण पर्यावरण को नुकसान का खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोग और पेट्रोल पंप कर्मचारी अब भी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!