आयोजना विभाग जयपुर के उप निदेशक ने लीड बैंक अधिकारी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना से नॉमिनी को 2 लाख का चैक प्रदान किया
सिरोही 26 जुलाई। जिले चल रहें वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन सामाजिक सुरक्षा अभियान के शिविरों का जयपुर आयोजन विभाग के उप निदेशक डॉ. गीतेश सैनी एवं लीड बैक अधिकारी उम्मेद राम मीणा ने जिले की ग्राम पंचायत सिन्दरथ , धवली एवं कोजरा में शिविरों का औचक निरीक्षण किया।

इन शिविरों में डाॅ. सैनी एवं श्री मीणा उपस्थित होकर ग्रामीणों को अपने स्थानीय भाषा में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जिसमें सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना तथा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सम्पूर्ण जानकारी लोगो को दी गई इसके साथ ही लोंगों का अधिकाधिक पंजीयन कराने के लिए भी आव्हान किया गया। इन ग्राम पंचायतों में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का निरीक्षण करते हुए संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। राजस्थान ग्रामीण बैंक के एफएलसी नरेन्द्र दाना ने लोगो को एटीएम मोबाइल वेन से एटीएम द्रारा राशि आहरित करना एवं रुपे कार्ड के बारे में भी समझाया गया।
ग्राम पंचायत कोजरा सरपंच श्रीमती वरजू देवी की उपस्थिति में मृतक श्री भीमाराम की पत्नी श्रीमती तेरसी देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत 2 लाख रूपए का चैक आयोजना विभाग के उप निदेशक डॉ. गीतेश सैनी एवं लीड लीड बैंक अधिकारी उम्मेद राम मीणा द्रारा सुपुर्द करने पर मृतक की पत्नी ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इन शिविरों में विभिन्न बैकों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहें।
विज्ञापन





