टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

आमजन से जुडे कार्यां की करें त्वरित क्रियान्वितिः राज्यमंत्री देवासी

स्वीकृत विकास कार्यों को अतिशीघ्र प्रारम्भ करने और प्रगतिरत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के भी दिए निर्देश

सिरोही, 18 जुलाई। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राज्य मंत्री देवासी ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त विभिन्न विभागों से सम्बन्धित परिवेदनाओं के सम्बन्ध में निर्देशोपरांत की गई प्रगति की समीक्षा की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से की गई प्रगति को अवगत करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यो को पूर्ण करने में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में सभी अधिकारी उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्हांने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने, जनकल्याणकारी फैसलों का त्वरित क्रियान्वयन करने तथा प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करने की दिशा में पूर्ण तत्परता से कार्य कर रही है, सभी अधिकारी भी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण कर दिए गए निर्देशों की सफल क्रियान्विति करें।

राज्य मंत्री देवासी ने इस दौरान सानिवि, डिस्कॉम, पीएचईडी, शिक्षा, वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जल संसाधन, राजीविका से सम्बन्धित विभिन्न कार्यो की प्रगति जानी। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों, विद्यालयों में शौचालयों आदि की स्थिति, राजीविका के समूहों द्वारा किए जाने वाले कार्य आदि की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न विभाग से सम्बन्धित जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं उनका कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ किया जाए एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर आमजन को लाभान्वित किया जाए।

राज्य मंत्री देवासी ने विभिन्न विकास कार्यों से सम्बन्धित अपेक्षित प्रस्तावों की कार्यवाही भी निर्धारित समय में पूर्ण कर भिजवाने की बात कही। राज्य मंत्री देवासी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को राज्य मंत्री के कार्यालय से प्रेषित परिवेदनाओं में से निस्तारित परिवेदनाओ तथा लंबित परिवेदनाओं के सम्बन्धत में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  

इस दौरान जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी सिरोही हरिसिंह देवल, शिवगंज उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सिरोही विकास अधिकारी मंछाराम, शिवगंज विकास अधिकारी मूलेन्द्र सिंह, एसीईओ शेलेन्द्र जोशी, वरिष्ठ लेखाधिकारी अंबिका राणावत, एसई पीडब्ल्यूडी आरसी बराडा, एएसओ अर्जुन देवासी, एक्सईएन नरेगा भगवान सिंह राजपुरोहित सहित अन्य उपस्थित थे।  

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!