टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

सिरोही में Justauto Solution Pvt. Ltd. का फ्रेंचाइज़ी सेंटर शुरू, गुरुदेव विक्रम गिरी के कर कमलों से हुआ उद्घाटन

सिरोही, 17 जुलाई — जिले में ऑटोमोबाइल सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत Justauto Solution Pvt. Ltd. का टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर मल्टी-सर्विस सेंटर (BS-6) 35 वा सर्विस सेंटर आज विधिवत रूप से आरंभ हुआ।

सेंटर का उद्घाटन गुरुदेव विक्रम गिरी जी (उत्तराखंड) के पावन कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक नवीन शर्मा एवं मुख्य अधिकारी (CFO) राकेश तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

नए फ्रेंचाइज़ी सेंटर के उद्घाटन अवसर पर सिरोही के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और इस आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर की सराहना की। यह सेंटर जिलेवासियों को क्वालिटी रिपेयरिंग, मेंटेनेंस और वाहन सर्विसिंग की एक छत के नीचे सुविधाएं प्रदान करेगा।

Justauto Solution Pvt. Ltd. देशभर में तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है, और सिरोही में इसकी यह शुरुआत स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!