AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कफ सिरप से कैसे मरे बच्चे? विपक्ष ने पूछा सीधा सवाल तो स्वास्थ्य मंत्री बोले- वजह दूसरी थी

राजस्थान विधानसभा में आज विपक्ष ने सरकार से पिछले साल कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत के बारे में सवाल पूछे

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज सदन में खांसी की दवा से बच्चों की मौत का मामला गूंजा. राजस्थान में पिछले वर्ष अक्टूबर में कफ सिरप पीने के बाद चार बच्चों की मौत हो गई थी और इस मामले पर बड़ा हंगामा हुआ था. आज विधानसभा की कार्रवाई में सरकार से इसी बारे में जवाब मांगा गया. विपक्ष ने पूछा कि इस सिलसिले में क्या जांच हुई है और दोषी लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है. इसका जवाब राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने दिया

राजस्थान की बूंदी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक हरिमोहन शर्मा ने विधानसभा में सरकार से कफ सिरप से हुई मौतों के बारे में सफाई मांगी. हालांकि, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि यह प्रश्नकाल से जुड़ा प्रश्न नहीं है. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी कहा कि कफ सिरप का मुद्दा सवाल में नहीं पूछा गया है. देवनानी ने कहा कि एक भी बच्चे की मौत होना दुखद है, लेकिन इस विषय पर विपक्ष चाहे तो अलग से नियमों के तहत आ सकता है

लेकिन, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यह कफ सिरप नि:शुल्क दवा योजना के तहत वितरित की गई थी इसलिए इस पर सफाई दी जानी चाहिए कि निशुल्क दवा में आई कफ सिरप से मौत क्यों हुई, और इस पर क्या कार्रवाई हुई?

“कफ सिरप से कोई डेथ नहीं हुई”

इसके जवाब में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि ये मौतें कफ सिरप से नहीं बल्कि उनके ओवरडोज से हुई थीं. मंत्री ने कहा,”इसका मुख्य कारण यह था कि बच्चों के माता-पिता ने उन्हें जो खांसी की दवा दी गई थी, वही दवा दो साल के छोटे बच्चों को दे दी थी. उस दवा में कोडीन और दूसरे केमिकल होते हैं. ओवरडोज की वजह से बच्चों की मौत हुई. उनमें से दो बच्चे ऐसे थे जिन्हें दूसरी बीमारियां थीं. “

चिकित्सा मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों के लिए यह सिरप सरकारी डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब नहीं किया गया था, और ये दवाइयां पिछली कांग्रेस सरकार के समय से उपयोग में थीं. मंत्री ने कहा,”कोई भी डेथ कफ सिरप से नहीं हुई है. डेथ ओवरडोज़ और को-मॉर्बिडिटी की वजह से हुई है. हमारे पास इसकी पूरी विस्तृत रिपोर्ट है जो मैं माननीय सदस्य को दे दूंगा.”

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!