
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि 01 फरवरी को बरलूट, मांडाणी, नितौडा, नागाणी में, 05 फरवरी को कालन्द्री, कैलाशनगर, भावरी, गिरवर व मगरीवाडा में, 06 फरवरी को तंवरी, जोगापुरा, वाटेरा, आबूपर्वत, सोरडा में, 07 फरवरी को मेरमाण्डवाडा, रोहिडा, किवरली और सिरोडी में, 08 फरवरी को कृष्णगंज, पिंडवाडा (ग्राम पंचायत वरली), 09 फरवरी को सांतपुर व दत्ताणी गिरदावर सर्कल में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शनिवार को जावाल, पालडी एम., कोजरा व रेवदर में ग्रामोत्थान शिविरो का आयोजन हुआ शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र को दिया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।




