AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गेहूं खरीद के लिए किसान 1 फरवरी से करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें आखिरी तारीख

गेहूं खरीद कार्य हेतु राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किये गये हैं. क्रय केन्द्रों की सूची खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है

भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2026-27 हेतु गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. राज्य के किसान अपनी उपज बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन एक से 25 फरवरी तक खुद या ई-मित्र के जरिए करा सकते हैं. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध ‘गेहूं खरीद के लिए किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे

किसान के पास आधार कार्ड होना जरूरी

इसके लिए किसान के पास अपडेट जन आधार कार्ड होना जरूरी है. किसान को उसके द्वारा बेची गई उपज का भुगतान उसके जन आधार से जुड़े हुए बैंक खाते में किया जाएगा. इसलिए किसान जिस बैंक खाते में भुगतान लेना चाहता है, उसे अपने जन आधार में जुड़वा लें

पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है. किसान पंजीकरण व अन्य खरीद सम्बन्धी जानकारी एवं समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर राजकीय कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं. किसान को खरीद संबंधी विभिन्न जानकारियों को SMS के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर समय-समय पर अवगत करवाया जायेगा

30 जून तक गेहूं खरीदीं

राज्य में रबी विपणन सीजन 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का काम दिनांक 10 मार्च, 2026 से 30 जून, 2026 तक किये जाने का निर्णय लिया गया है. गेहूं खरीद कार्य हेतु राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किये गये हैं. क्रय केन्द्रों की सूची खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है

किसानों से गेहूं खरीद भारतीय खाद्य निगम, राजफेड, तिलम संघ, नाफेड एवं एनसीसीएफ के साथ इस साल से राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जरिए भी की जाएगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!