AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव महोदया द्वारा सिरोही जिले के रैन बसेरों का निरीक्षण”

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पीयूसीएल बनाम भारत संघ व अन्य दिवानी रिट याचिका संख्या 196/2001 में पारित निर्देशों एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 29.01.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा जिला सिरोही में संचालित रैन बसेरों पुराना बस स्टैंड, सिरोही व पूर्व कांजी हाउस, सिरोही का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों रैन बसेरों में का सभी सुविधाएं उपलब्ध पायी गई। सफाई व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था थी। महिला व पुरुषों के लिए पृथक-पृथक व्यवस्थता व समुचित स्नान की व्यवस्था थी। परिसर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित था, शौचालय साफ थे तथा पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था उपलब्ध थी। ठहरने हेतु बिस्तर एवं अन्य सुविधाएं भी मानक के अनुरूप पाई गई। किन्तु पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी, कैम्पर नहीं आते. इसलिए उन्हें पानी पीने के लिए पास में बनी टंकी से पीना पड़ता है। सचिव महोदया द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही ने कहा कि रेन बसेरा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है तथा इसे मानवीय गरिमा के अनुरूप संचालित किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी रेन बसेरों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी कमियां पाई जाएंगी वहां त्वरित सुधार एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यालय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही (राजस्थान)

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!