AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

“यूजीसी की नई गाइडलाइंस को वापस लेना चाहिए”, कलराज मिश्र बोले- सभी को समान अध‍िकार म‍िले

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने यूजीसी के नए नियम पर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यूजीसी की यह नई गाइडलाइंस पूरी तरह से असंवैधानिक है. इसे वापस लिया जाना चाहिए

आईएएनएस से बातचीत में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि नई गाइडलाइंस में जो कहा गया है, वह एससी और एसटी के बीच असमानता पैदा कर सकता है. पहले 2012 में जारी गाइडलाइंस में केवल एससी और एसटी शामिल थे. अब इसमें ओबीसी को भी जोड़ा गया है. अलग-अलग जातियों के आधार पर ऐसा करना सही नहीं होगा. सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए

“झूठी शिकायत पर दंड मिले”  

उन्होंने कहा कि झूठी शिकायतों पर भी दंड का प्रावधान होना चाहिए, जो अभी नहीं है. इसलिए जो झूठी शिकायतें की जाती हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. शिकायत निवारण समिति में भी समय-सीमा तय होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस नए नियम को वापस लेना ही उचित होगा. विश्वविद्यालयों में सभी छात्र समान हैं, जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए. जातिगत भेदभाव के नाम पर छात्रों को जातियों में बांटना ठीक नहीं होगा

अजित पवार के निधन पर शोक 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में दुखद मौत पर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम इस हादसे में नहीं बचे. उनका प्लेन क्रैश हो गया और उस हादसे में उनकी मौत हो गई. वे जनता के बीच बहुत लोकप्रिय थे. वे दुनियाभर के लोगों से मिलते थे. लोग उन्हें अपना मित्र और अभिभावक मानते थे. आम जनता में वे सर्वाधिक लोकप्रिय थे. न्होंने जनता के हित में लगातार काम किया है. यह ऐसी क्षति है, जिसे जल्दी पूरा नहीं किया जा सकता. मै उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता अजित पवार के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं समर्थकों के साथ हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!