AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के बाद सामने आया इंस्टा पोस्ट, ‘दुनिया को अलविदा… न्याय की मांग’

साध्वी प्रेम बाईसा को आश्रम से ब्रेन डेड हालत में प्रेक्षा अस्पताल में लाया गया था. वह पिछले साल एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में आईं थीं

राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. साध्वी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सुसाइड नोट भी पोस्ट किया गया है. इसके बाद साध्वी की संदिग्ध मौत की नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो ने हाई लेवल कमेटी से जांच की मांग की है. बड़ी बात है कि साध्वी का पिछले साल एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक भगवा कपड़े पहने शख्स के साथ आलिंगन करते हुए नजर आईं थीं

इंस्टा पर हुई ‘दुनिया को अलविदा’ पोस्ट

जानकारी के अनुसार, साध्वी प्रेम बाईसा को बुधवार को आश्रम से ब्रेन डेड हालत में प्रेक्षा अस्पताल में लाया गया था. इसके बाद साध्वी को अस्पताल से वापस आरती नगर स्थित आश्रम ले जाया गया. बाद में जब अस्पताल प्रबंधन ने साध्वी के संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया. इसके बाद साध्वी के शव को अस्पताल की मोर्चरी में वापस रखवा दिया गया है

साध्वी की मौत के बीच उनके इंस्टा अकाउंट पर दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा पोस्ट भी हुई है, जिसमें लिखा गया, “मैंने हर एक क्षण सनातन प्रचार के लिए जिया, दुनिया में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म से नहीं है. आज अंतिमश्वास तक मेरे दिल में सनातन ही है. मेरा सौभाग्य है कि मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया और अंतिम श्वास भी सनातन के लिए ली.”

साध्वी के अकाउंट पर आगे लिखा गया कि मेरे जीवन में आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान, विश्व योग गुरुओं व पूज्य संत महात्माओं का हर पल आशीर्वाद रहा मैंने आदि गुरू शंकराचार्य और देश के कई महान संत महात्माओं को लिखित पत्र लिखा. अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन किया, लेकिन प्रकृति को क्या मंजूर था? मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा है, मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा.”

वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आईं 

बता दें कि साध्वी प्रेम बाईसा पिछले साल एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में आईं थीं. वीडियो को लेकर दावा किया गया कि यह वीडियो साध्वी प्रेम बाईसा का है, जिसमें साध्वी को एक पुरुष के साथ गले मिलते हुए देखा गया था. इसके बाद साध्वी प्रेम बाईसा ने वायरल वीडियो को लेकर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई थी और इसे बदनाम करने की साजिश बताया था. एक बातचीत में साध्वी प्रेम बाईसा ने पिता के साथ आलिंगन का वीडियो बताते हुए कहा था कि कुछ लोगों ने गलत तरीके से वीडियो वायरल किया था. साध्वी ने आरोप लगाया था कि वीडियो वायरल करने से पहले उनसे 20 लाख रुपये की मांग की गई थी

उधर चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा के मौत पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और निर्मल चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. हनुमान बेनीवाल ने एक्स पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस को टैग करके लिखा, “जोधपुर स्थित एक अस्पताल में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए.”

वहीं, छात्र नेता निर्मल चौधरी ने कहा कि साध्वी प्रेम बाईसा जी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और गंभीर चिंता का विषय है. इस मामले की तत्काल निष्पक्ष, उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. यह सिर्फ़ एक साध्वी की मौत नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और मानवता पर गहरा आघात है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!