AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, जयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

मौसम विभाग ने पहले ही अपने अलर्ट में खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने, बिजली के खंभों से दूर रहने और घरेलू काम करते समय सुरक्षित स्थान पर रहने की चेतावनी दी थी

राजस्थान में सक्रिय हुए नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने अपना घातक रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सीकर जिले के खंडेला उपखंड स्थित श्योपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां 39 वर्षीय सोहनी देवी पत्नी हरिराम सुबह अपने घर का काम कर रही थीं, तभी अचानक कड़कड़ाती आसमानी बिजली उन पर आ गिरी

जयपुर ले जाते समय मौत

बिजली गिरने से सोहनी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं. परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रैफर कर दिया. हालांकि, जयपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई. उन्हें रींगस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है

22 जिलों में अलर्ट जारी

प्रदेश में मंगलवार सुबह से ही जयपुर, कोटा, और सवाईमाधोपुर समेत कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD Jaipur) ने आज के लिए सख्त चेतावनी जारी की है

इन 7 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

मौसम विभाग ने सीकर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और जयपुर शहर में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और 40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है

15 जिलों में ‘येलो अलर्ट’

बीकानेर, जैसलमेर, अजमेर, झुंझुनू, और कोटा समेत 15 अन्य जिलों में हल्की बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है

2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बारिश और ओलावृष्टि के कारण अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. 31 जनवरी और 1 फरवरी को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे कड़ाके की ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!