AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अब सदन में गूंजेगी डोटासरा की दहाड़! 2 सत्रों के ‘वनवास’ के बाद विधानसभा लौट रहे राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दो सत्रों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर विधानसभा में हुंकार भरते नजर आएंगे

पिछले दो सत्रों से विधानसभा की कार्यवाही से दूर चल रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा  अब सदन में वापसी करने जा रहे हैं. 26 जनवरी को मिडिया से खातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने खुद इसके संकेत दिए हैं, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव के आसार बन गए हैं

आखिर क्यों दूर थे डोटासरा?

दरअसल, पिछले बजट सत्र के दौरान सदन में हुए हंगामे के बाद गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के छह विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था. निलंबन के बाद राजनीतिक टकराव और संसदीय मर्यादाओं को लेकर कांग्रेस की नाराजगी खुलकर सामने आई थी. निलंबन समाप्त होने के बावजूद डोटासरा ने अगले सत्र में भी विधानसभा से दूरी बनाए रखी

सरकार को घेरने की रणनीति

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह दूरी सिर्फ तकनीकी नहीं थी, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक संदेश और रणनीति भी थी. कांग्रेस नेतृत्व विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों मोर्चों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा था. इसी रणनीति के तहत डोटासरा ने पिछले दो सत्रों में सदन में मौजूद न रहने का फैसला लिया. अब हालात बदले हैं. आगामी विधानसभा सत्र में बजट और सरकार की नीतियों पर जमकर बहस के आसार हैं. ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि उसका सबसे बड़ा चेहरा सदन के भीतर सक्रिय भूमिका निभाए. गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी से विपक्ष सरकार को सीधे घेरने की तैयारी में है

2026 के चुनावों पर नजर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डोटासरा की विधानसभा में वापसी कांग्रेस के आक्रामक तेवर और 2026 की निकाय और पंचायत चुनाव सियासी दिशा तय करने वाला कदम भी साबित हो सकता है. सदन में उनकी मौजूदगी से सरकार और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होने के संकेत हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!