AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जूनियर केमिस्ट के लिए भर्ती परीक्षा 1 फरवरी को, OMR में 5वां विकल्प भरने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

एग्जाम के एडमिड कार्ड 29 जनवरी 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जूनियर केमिस्ट (जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 1 फरवरी को जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा. कुल 16 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय दोपहर 11 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा. परीक्षा ओएमआर उत्तर पत्रक पर आयोजित होगी, जिसमें 5वें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्त निगरानी में संपन्न कराई जाएगी

29 जनवरी को जारी होंगे प्रवेश-पत्र

आयोग सचिव के अनुसार, परीक्षा के प्रवेश-पत्र 29 जनवरी 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे

इसके अलावा, एसएसओ पोर्टल में लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स के रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि समय रहते प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर उसमें दिए गए निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें

अभ्यर्थियों के लिए खास बातें

आयोग ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा. पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) अनिवार्य होगा, फोटो स्पष्ट नहीं होने पर अन्य वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना जरूरी है

आयोग ने दलालों और मीडिएटर से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा है कि रिश्वत या प्रलोभन की सूचना आयोग के कंट्रोल रूम नंबरों पर दी जाए. अनुचित साधनों के उपयोग पर कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!