AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

14 साल की छात्रा पर दिन-दहाड़े फेंका गया तेजाब, स्कूल जाते वक्त वारदात को दिया गया अंजाम

घटना के बाद से कस्बे के लोग सहमे हुए हैं. विशेषकर स्कूली छात्राओं के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है. स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में एक छात्रा पर दिन-दहाड़े तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. जिले के केसरीसिंहपुर कस्बे के सुभाष पार्क इलाके में दिन-दहाड़े एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंकने की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस कायराना हमले के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध शख्स ने छात्रा पर उस वक्त तेजाब फेंका जब वह स्कूल जा रही थी

पूरी योजना के साथ आया था हमलावर

घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब एक ट्रक चालक की 14 वर्षीय बेटी स्कूल जा रही थी. बालिका राजकीय स्कूल के पास पहुँचते ही एक बाइक सवार युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया. सौभाग्य से छात्रा का चेहरा सुरक्षित रहा, हालांकि तेजाब से उसके कपड़े जल गए. चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग इकट्ठा होते, हमलावर फरार हो चुका था

सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

पुलिस को जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें हमलावर वारदात के बाद बाइक पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. फुटेज से साफ है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ आया था; उसने हेलमेट पहना हुआ था और अपनी बाइक की पहचान छिपाने के लिए उसके अगले और बीच के हिस्से को पॉलीथिन से ढका हुआ था

अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष

इस घटना के बाद से कस्बे के लोग सहमे हुए हैं. विशेषकर स्कूली छात्राओं के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है. स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके

पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

थाना प्रभारी बलवंतराम ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सघन नाकाबंदी कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!