AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मनरेगा पर महासंग्राम, कांग्रेस ने ठोका बिगुल, 45 दिन तक चलेगा विरोध

मनरेगा के नए कानून को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान से बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। पार्टी ने इसे गरीब और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर हमला बताते हुए प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

‘सेव अरावली’ अभियान के बाद अब कांग्रेस ने मनरेगा के नए कानून के खिलाफ राजस्थान में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रदेश में मनरेगा के विरोध में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों की शुरुआत हो चुकी है, वहीं इस मुद्दे को लेकर पार्टी ने 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन भी शुरू कर दिया है।

राजस्थान में आंदोलन को संगठित और प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस ने एक को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है। कमेटी में मुरारी मीणा, उम्मेदाराम बेनीवाल, अशोक चांदना, रोहित बोहरा, गणेश घोघरा, हाकम अली खान, बाबूलाल नागर, डूंगरराम गेदर और वैभव गहलोत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार यह कमेटी पूरे प्रदेश में आंदोलन की रणनीति तय करने और समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगी।

कांग्रेस ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक मनरेगा के नए कानून को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में रविवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कई घंटों तक उपवास पर बैठे और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

इस उपवास कार्यक्रम में पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। यह आयोजन जयपुर शहर, जयपुर देहात पूर्व और जयपुर देहात पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उपवास के दौरान किसी तरह की भाषणबाजी नहीं हुई और रामधुनी के साथ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के नए कानून में ऐसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिनसे मजदूरों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि यह कानून गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के हितों के खिलाफ है और इसी वजह से पार्टी इसे लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!