AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

“क्या डोटासरा तय करेंगे कि मैं किस रंग की जैकेट पहनूं?”, बीजेपी नेता का पीसीसी चीफ पर पलटवार

हाल के एक कार्यक्रम में गोविंद डोटासरा ने बीजेपी नेता पर तंज कसा था कि सीकर में एक डॉक्टर है, जिसका अस्पताल ठीक से नहीं चलता

सीकर में बीजेपी नेता डॉ. बीएल रणवा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. डोटासरा की हाल की टिप्पणी पर रणवा ने पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा ने सार्वजनिक मंच से मेरे जैसे किसान के बेटे पर टिप्पणी कर मेरे मूल अधिकारों का हनन किया. उन्होंने पूछा कि क्या अब यह भी डोटासरा तय करेंगे कि मैं किस रंग की जैकेट पहनूं और केसरिया रंग का अपमान करने का अधिकार डोटासरा को किसने दिया? भगवा और केसरिया मूल रूप से एक ही रंग हैं. यह रंग साधु-संतों, त्याग, आध्यात्मिकता और वीरता का प्रतीक है. बीजेपी नेताओं ने इसे साधु-संतों, देवी-देवताओं और राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान बताया

डोटासरा ने कसा था तंज 

बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान पीसीसी चीफ डोटासरा ने डॉ. रणवा पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि सीकर में एक डॉक्टर है, जिसका अस्पताल ठीक से नहीं चलता और सरकारी योजनाओं के सहारे ही चल रहा है. इसी दौरान उन्होंने भगवा जैकेट पहनने को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में अब बीजेपी नेता की प्रतिक्रया भी सामने आई है

बीजेपी नेता बोले- डोटासरा को दर्द नहीं होना चाहिए

पीसीसी चीफ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी अस्पताल का ट्रस्टी हूं और अगर अस्पताल सरकारी योजनाओं के तहत आमजन की सेवा कर रहा है तो इससे डोटासरा को दर्द नहीं होना चाहिए. डोटासरा नहीं चाहते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक न पहुंचे. डॉ. रणवा के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!