
पिण्डवाडा : विप्र फाउंडेशन गुजरात प्रदेश के महामंत्री चेतन राजपुरोहित के आज मारकुंडेश्वर धाम अजारी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित के नेतृत्व में स्थानीय समाज्जनों द्वारा पारंपरिक रूप से दुपट्टा एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वागत समारोह में भंवर रावल, किशन भाई, गोर्धन भाई, गिरधर लाल भाई, राकेश कुमार, नरेश पुरोहित नरेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
इस अवसर पर चेतन जी राजपुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।




