AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : माय भारत पोर्टल पर बजट क्वेस्ट 2026 प्रश्नोत्तरी शुरू

विजेता युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री के समक्ष विचार साझा करने का अवसर

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए बजट क्वेस्ट 2026 क्विज लॉन्च किया गया है। जहां जिले के युवा बजट 2026 से संबंधित प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकेंगे। प्रथम चरण में माय भारत पोर्टल पर 3 फरवरी से शुरू बजट क्वेस्ट प्रश्नोत्तरी में युवाओं को इस वर्ष के बजट संबंधी 30 सवालों के जवाब देने होंगे। दूसरे राउंड में युवाओं को संबंधित चुनिंदा 8 विषयों में से किसी एक विषय पर माय भारत पोर्टल पर निबंध प्रस्तुत करना होगा। 

इसके उपरांत प्रत्येक राज्य से चयनित विजेता युवाओं को प्रधानमंत्री जी से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा, जहां युवाओं को बजट @2026 एवं विकसित भारत बजट के संबंध में नवाचारों को प्रधानमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। माय भारत केंद्र सिरोही के जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि माय भारत पर आयोजित होने वाला यह अभिनव कार्यक्रम बजट @ 2026 के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने की पहल है। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए युवाओं को www.mybharat.gov.in पोर्टल अथवा माय भारत ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। क्विज की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!