AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : केंद्रीय बजट 2026 सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी, दूरदर्शी व सर्वव्यापीःराज्य मंत्री देवासी

केंद्रीय बजट 2026 सभी वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा

सिरोही,2 फरवरी। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026 के संबंध में पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए कहा कि 1 फरवरी को प्रस्तुत बजट हर व्यक्ति के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। उन्होनें कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी, दूरदर्शी और सर्वव्यापी है।

उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना भारत के संसदीय इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण है।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा है कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन हैं। बजट 2026 में हर योजना, हर निवेश और हर सुधार के केंद्र में महिला की गरिमा, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता को रखा गया है।

उन्होंने बताया कि यह बजट ळल्।छकृगरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दवाओ पर लगने वाले शुल्क में कटौती की है कैंसर की 17 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमाशुल्क शुन्य या बहुत कम कर दिया गया है, एलआरएस के तहत मध्यम वर्ग के परिवरों के लिए विदेश घूमना एवं बच्चों को बाहर पढाना अब सस्ता होगा विदेश यात्रा के टुर पैकेज पर टीसीएस को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार, स्किल इंडिया, डिजिटल स्किल्स, एआई, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण, डैडम् ग्रोथ फंड और सेवा क्षेत्र को वैश्विक नेतृत्व देने की दिशा में ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।

महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देते हुए प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास, केयरगिवर्स और स्वास्थ्य पेशेवरों का प्रशिक्षण, लखपति दीदी योजना का विस्तार तथा महिला उद्यमियों के लिए ैडम् ग्रोथ फंड का प्रावधान किया गया है।

कृषि क्षेत्र में ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल, उच्च मूल्य खेती को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय फाइबर योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता को मजबूती देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया गया है।

स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, केमिकल पार्क, शहरी विकास, खादी-हस्तशिल्प, रक्षा और विमानन क्षेत्र में किए गए प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।

राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन डॉक्यूमेंट है।उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं से पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टर के विकास को मजबूती मिलेगी साथ ही विश्वपटल पर भारत की सशक्त उपस्थिति के नए अवसर सृजित होंगे।

प्रेस वार्ता में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,प्रधान हंसमुख कुमार,गणपत सिंह,चिराग रावल सहित अन्य उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!