
सिरोही। चुन्नीलाल पुत्र जेठाजी जाति- माली, निवासी-बरलुट हर महीनें आने वाले बिजली के बिल से परेशान हो गये थे हर महीने लगभग 2 से 3 हजार का बिल भरते थे और ग्रीष्म ऋतु में बिजली की खपत बढ़ने से बिजली का बिल और बढ़ जाता था। बाद में उन्होंने डिस्कॉम कार्यालय में जाकर अधिकारियों से रूफ टॉप सोलर सिस्टम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित योजना पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूप टॉप सोलर सिस्टम स्थापित करवाया। इस योजना के अन्तर्गत केंद्र सरकार द्वारा 78000 रुपये सब्सिडी का भी लाभ मिला तथा हर महीने 150 यूनिट तक निःशुल्क बिजली का लाभ मिल रहा है। सोलर सिस्टम लगाने के बाद बिजली के बिल का भार बिल्कुल ना के बराबर हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।




