
सिरोही। नीति आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आशान्वित जिला से 5 एवं ब्लॉक से सम्बन्धित 6 चिन्हित किये गए संकेतकों में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाना है।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2‐0 का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम 04 फरवरी को प्रातः 11 बजे स्वामीनारायण मंदिर सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थांए सुनिश्चित करने एवं अन्य विभागों से समन्वय करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।




