AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: राजस्थान में कौन बन सकता है सरपंच, क्या होनी चाहिए योग्यता?

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। राज्य में पंचायती और जिला परिषदों के चुनाव होने हैं। चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक कराए जाने हैं। चुनाव से पहले आवश्यक परिसीमन प्रक्रिया को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित था। जानकारी के मुताबिक पंच और सरपंच पदों के चुनाव 20 मार्च 2026 तक संपन्न कराए जा सकते हैं। इसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में सरपंच बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? आइये जानते हैं।

सरपंच बनने की योग्यता क्या है:

सरपंच पद का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। जिसमें उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही वह उसी ग्राम पंचायत का स्थायी निवासी भी होना चाहिए, जहां से चुनाव लड़ रहा है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसके लिए कोई तय मापदंड नहीं हैं, कोई भी चुनाव लड़ सकता है। हालांकि इस बात की चर्चा है कि शैक्षणिक योग्यता तय होने चाहिए, लेकिन अभी तक कोई नियम तय नहीं हुए हैं।

कितनी होती है सरपंच की सैलरी:

राजस्थान सरकार ने सरपंच के मानदेय में बीते वर्षों में बढ़ोतरी की है। अप्रैल 2025 से सरपंच को हर महीने 6,072 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इससे पहले यह राशि 4,800 रुपये थी।अप्रैल 2024 में मानदेय में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद यह 5,520 रुपये हो गया। इसके बाद फरवरी 2025 में 10 प्रतिशत और इजाफा किया गया, जिससे वर्तमान मानदेय तय हुआ।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!