AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

खेजड़ी के समर्थन में महापड़ाव, आज स्‍कूलों में आधे द‍िन की छुट्टी और बाजारें बंद

बाड़मेर के शिव व‍िधानसभा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है, और वे खुद इस महापड़ाव में शामिल होंगे

पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी पेड़ों की कटाई का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है. इसी के तहत आज बीकानेर में पर्यावरण प्रेमियों के आह्वान पर महापड़ाव किया जाएगा. महापड़ाव के समर्थन में स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखने का फैसला किया है. इस आंदोलन में अपने सहभागिता के लिए बीकानेर के सभी मुख्य बाजार दोपहर 2 बजे तक बंद रखे जाएंगे. सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है

शहर का ट्रैफिक डायवर्ट 

प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले पर्यावण प्रेमियों के जन सैलाब को देखते हुए प्रशासन भी एक्टिव मोड़ में आ गया. यातायात पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले कई मार्गों को डायवर्ट किया है. महापड़ाव स्थल पर अतरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया है

हरियाणा और पंजाब से भी आएंगे लोग 

बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में होने वाले महापड़ाव में प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेश हरियाणा, पंजाब सहित कई प्रदेशों से पर्यावरण प्रेमी शिरकत करेंगे. इसके अलावा कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भी इस महापड़ाव को समर्थन मिल रहा है

कठोर कानून बनाने की मांग 

इस महापड़ाव की मुख्य मांग खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग जा रही है. पर्यावरण प्रेमियों ने बताया कि सरकार जब तक मांग पूरी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन को वैसे तो हर जाति वर्ग का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इसमें विश्नोई समाज की भूमिका महत्वपूर्ण दिखाई दे रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!