AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंता उपचुनाव के बाद वायरल चिट्ठी पर डिप्टी सीएम का बयान, कहा-मेरी जानकारी में नहीं होगी इसकी जांच

अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव के दो महीने बाद मोरपाल सुमन के नाम से वायरल हुए एक लेटर ने राजनीतिक हलचल मचा दी है. इसने BJP के कई नेताओं, MLA और दूसरे लोगों की नींद उड़ा दी है

अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए 2 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है. इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन के नाम से 2 दिन से वायरल एक चिट्ठी ने सियासी हलचल मचाई हुई है. वायरल हो रही चिट्ठी में अंता उपचुनाव के समय भाजपा में भीतरघात का आरोप लगाया गया है. जिसके कारण बीजेपी में गहमगहमी का माहोल बना हुआ है. वही अब इस वायरल चिट्ठी को लेकर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का भी ब्यान सामने आया है

मेरी जानकारी में नहीं है कि आखिर मामला क्या है- प्रेमचंद बैरवा

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने वायरल चिट्टी मामले को लेकर जब उनसे पूछा तो उन्होंने सीधे और बड़े ही सपाट शब्दों में जवाब दिया. उन्होंने हुए कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है कि आखिर मामला क्या है. अगर ऐसा सच में हुआ है तो पार्टी की अनुशासन समिति इसकी जांच करेगी. जिसके बाद सच्चाई का पता चलेगा

चिट्ठी में कुल 12 बिंदुओं में बयां मोरपाल सुमन का दर्द

भाजपा के बारां जिलाध्यक्ष के नाम लिखी चिट्ठी में कुल 12 बिंदुओं में अलग-अलग लोगों पर अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के समय भीतरघात करने की बात कही गई है. मोरपाल सुमन के नाम से लिखी वायरल चिट्ठी में पार्टी के कोटा से लेकर बारां तक के मंत्री, विधायकों, पूर्व जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रधान पर भीतर घात कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की चुनाव जिताने और भाजपा के प्रत्याशी मोरपाल सुमन को चुनाव हारने का आरोप है. चिटठी के जरिए मांग की गई कि चुनाव हराने का काम करने वालों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाए

इन नेताओं का जिक्र

बता दें कि इस चिट्ठी में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मंत्री हीरालाल नागर और जिले के तीन विधायकों समेत कई लोगों का जिक्र है. जब इस वायरल चिट्ठी को लेकर पार्टी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो खामोशी नजर आई

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!