AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

उदयपुर: रफ्तार के कहर ने छीन ली 2 जिंदगियां, ठेले पर नाश्ता कर रहे दो लोगों को कार ने कुचला

तेज रफ्तार कार ने पहले ठेले को टक्कर मारी और फिर दोनों व्यक्तियों को रौंदते हुए पलट गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया

उदयपुर शहर के वीवीआईपी रोड कहे जाने वाले अंबामात से मल्लातलाई मार्ग पर रविवार सुबह रफ्तार के कहर ने दो जिंदगियां छीन ली. तेज रफ्तार कार ने चकर हॉस्पिटल चौराहे पर लगे नाश्ता के ठेले को चपेट में ले लिया. नाश्ता कर रहे दो लोगों मौके पर मौत हो गई, वहीं ठेला संचालक जीजा जीवन और साला अर्जुन गंभीर घायल हो गए. हादसे के बाद सवाल खड़े हुए

100 की स्पीड में थी कार

हादसे का प्रमुख कारण तेज रफ्तार रहा, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार इसमें प्रशासन लापरवाही भी देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार 100 से ज्यादा की रफ्तार में थी. सड़क पर जलदाय विभाग ने गड्ढा खोदकर समतल नहीं किया, जिससे कार सवार तेज रफ्तार में गड्ढे से बचने कार को हल्का टर्न किया जिससे कार अनियंत्रित होकर ठेले का चपेट में लेते हुए सामने इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई

ठेले पर नाश्ता कर रहे थे लोग

पुलिस के अनुसार यह हादसा अंबामाता थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुआ. मृतकों की पहचान छीपा कॉलोनी के निवासी अब्दुल मजीद और मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है. दोनों रोज की तरह ठेले पर नाश्ता कर रहे थे. तेज रफ्तार कार ने पहले ठेले को टक्कर मारी और फिर दोनों व्यक्तियों को रौंदते हुए पलट गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!