AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

थानाधिकारी ने रेस्टोरेंट के भीतर घुसकर युवकों को पीटा, लात-घूंसे बरसाए और फिर जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

इस घटना के 2 वीडियो सामने आए हैं. हालांकि जब वायरल वीडियो के बारे में मुकेश सोनी से पूछा तो उन्होंने इसे पुराना वीडियो बताया

उदयपुर के थानाधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है. वीडियो में अंबामाता थाने के थानाधिकारी मुकेश सोनी युवकों की पिटाई करते दिख रहे हैं. वीडियो के मुताबिक, पहले वो रेस्टोरेंट का गेट खटखटाते हैं और फिर भीतर घुसकर वहां मौजूद युवकों पर लात-घूंसों की बरसात करते दिख रहे हैं. इस घटना के 2 वीडियो सामने आए हैं. हालांकि जब वायरल वीडियो के बारे में मुकेश सोनी से पूछा तो उन्होंने इसे पुराना वीडियो बताया

SHO पहुंचे तो रेस्टोरेंट का गेट बंद था

दरअसल, अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे. वीडियो के मुताबिक, जब वो पहुंचे तो गेट बंद था. इस दौरान उनके साथ 2 अन्य पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं. तीनों ने काफी देर तक बाहर इंतजार किया. इसके बाद जब भीतर तो घुसे तो वहां 6 युवक मौजूद थे. एक के बाद एक, सभी युवकों पर थानाधिकारी बरस पड़े. रेस्टोरेंट के भीतर लगे दूसरे कैमरे की फुटेज में मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड हो गया

थाने ले जाकर युवकों से की पूछताछ 

मुकेश सोनी ने युवक से पूछा कि रेस्टोरेंट कौन चलाता है? युवक को थप्पड़ लगाते हुए फटकार भी लगाई. इस वीडियो के संबंध में एनडीटीवी से बातचीत करते हुए मुकेश सोनी ने बताया कि वीडियो 10 महीने पुराना है

सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट के अंदर रात 2 बजे 10 युवक बैठे हैं और शटर को बंद कर रखा है. जब गश्त के दौरान वहां पहुंचे तो 15 मिनट तक शटर बजाते रहे, लेकिन उन्होंने नहीं खोला. बाद में पीछे के दरवाजे से अंदर पहुंचे तो हंगामा खड़ा किया. इसके बाद उन्हें थाने लेकर आए. हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि युवक कौन थे और वह क्या कर रहे थे

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!