AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जब कैलाश खेर के गानों पर मंच पर थिरकने लगे DM-SP, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी ‘काला चश्मा’ पहनकर किया डांस

सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस का समापन कुछ ऐसा हुआ कि उसकी चर्चा पूरे राजस्थान में हो रही है. मंत्री ने मंच पर जो किया, उसे देख हर कोई दंग रह गया

राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर के 263वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय सवाई माधोपुर उत्सव (Sawai Madhopur Utsav 2026) का बीती सोमवार रात बेहद यादगार और भव्य समापन हुआ. जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान (Dussehra Ground) में आयोजित इस ‘म्यूजिक नाइट’ में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर (Kailash Kher) ने अपनी गायकी का ऐसा जादू चलाया कि हजारों की भीड़ कड़कड़ाती ठंड के बावजूद झूमने पर मजबूर हो गई

 ‘बम-बम लहरी’ पर थिरका मैदान

कैलाश खेर ने अपने खास सूफियाना अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने हाथ में डमरू थामकर जब ‘बम-बम-बम बम लहरी’ और ‘आदियोगी’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल शिवभक्ति में डूब गया. उन्होंने राजस्थान के पुष्कर (Pushkar) में शूट हुए अपने मशहूर गीत ‘आओ जी, म्हारे चतुर सुजान’ के साथ-साथ ‘तेरी दीवानी’, ‘तौबा-तौबा’, और ‘अल्लाह के बंदे’ जैसे सुपरहिट गानों की झड़ी लगा दी. श्रोता इस कदर उत्साहित थे कि हर गाने के बोल कैलाश खेर के साथ गुनगुना रहे थे

जब स्टेज पर नाचे कलेक्टर और एसपी

कैलाश खेर ने न केवल जनता को नचाया, बल्कि जिले के आला अधिकारियों को भी मंच पर बुला लिया. गायक के आग्रह पर जिला कलेक्टर कानाराम, एसपी अनिल बेनीवाल, UIT सचिव गौरव बुड़ानिया और एसडीएम गौरव मित्तल ने ‘चक दे चक दे’ और ‘मस्त कलंदर’ जैसे गानों पर जमकर डांस किया. अधिकारियों का यह अंदाज देख जनता ने खूब तालियां बजाईं

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का ‘काला चश्मा’ स्वैग

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) मंच पर पहुंचे. उन्होंने कैलाश खेर का अभिनंदन किया और जनता से पूछा- ‘मजा आया कि नहीं?’ कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मांग पर मंत्री जी ने भी मंच पर अपना हुनर दिखाया. ‘किरोड़ी म्हारा शेर’ गाने पर उन्होंने काला चश्मा पहनकर जमकर नृत्य किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है

शानदार आतिशबाजी के साथ उत्सव का समापन

कार्यक्रम के अंत में सवाई माधोपुर के आसमान में शानदार आतिशबाजी की गई. मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सभी का आभार जताते हुए शहरवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी. इसी के साथ तीन दिनों से चल रहे इस सांस्कृतिक महोत्सव का विधिवत समापन हुआ

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!