
जिला कलेक्टर ने बैठक में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर अरविन्द पैवेलियन मैदान में आयोजित झांकी प्रदर्शनी में झांकी के द्वारा राहवीर योजना के बारे में जानकारी देने एवं प्रचार-प्रसार के लिए जिला परिवहन विभाग की प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यक्रम लगातार किये जाने और जागरूकता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने एनएचएआई की सडको पर बेसहरा गोवंश के आवागमन पर रोकथाम की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सड़क के मध्य बिन्दु से 75 मीटर के अधीन अवैधानिक अतिक्रमण गतिविधियों को तुरन्त प्रभाव से सख्त कार्यवाही कर हटाने हेतु निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हेतु अवगत करवाया गया।
जिले के ब्लैक स्पॅाट (1) सर्वोत्तम होटल से हनुमान टेकरी खडात तक-आबूरोड सदर (2) चन्द्रावती पुल से अमरनाथ महादेव मंदिर रोड तक-रीको आबूरेड सर्विस रोड़ (3) श्रीराम होटल कट से एचआर पैट्रोल पम्प तक-सरूपगंज (4) आम्बेश्वरजी कट से मेडिकल के बीच-पालडी एम (5) अजारी से जनापुर चौराहा-पिण्डवाडा (6) सारणेश्वरजी महादेव मंदिर कट पर सुधारीकरण (7) शिवगंज कस्बे में जाने वाली सड़क के सुधारीकरण (8) एनएच-62 पर बारी घाटा जंक्शन के सुधारीकरण (9) एनएच-27 पर 635़100 सन रिसोर्ट के सामने वाले कट के सन्दर्भ में कमेटी द्वारा प्रस्तुत संयुक्त मौका निरीक्षण रिपोर्ट पर चर्चा कर एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिये की सड़कों पर अनाधिकृत कटों का सर्वे कर उन्हें नोटिस जारी करे। बैठक में संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




