AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह: भाटकड़ा स्कूल की बालिकाओं ने किया न्यायालय व महिला थाने का भ्रमण, जानी कानून की बारीकियां

सिरोही: एक्सपोजर विजिट के जरिए बालिकाओं को कराया विधिक और न्याय प्रणाली से रूबरू, विधिक सेवा प्राधिकरण व महिला थाने की समझी कार्यप्रणाली

जिला : सिरोही राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह अन्तर्गत 29.01.2026 को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटकडा, जिला सिरोही की बालिकाओं को एक्सपोजर विजिट करवाई गई। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती अंकिता राजपुरोहित द्वारा बताया गया कि बालिकाओं को एक्सपोजर विजिट करवाने का उ‌द्देश्य विधिक जागरूकता एवं न्याय प्रणाली से अवगत करवाना है। इस दौरान बालिकाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय परिसर एवं महिला थाना का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती सावित्री आनन्द द्वारा बालिकाओं को न्यायिक व्यवस्था, कानूनी प्रक्रिया, महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अधिकारों. निःशुल्क विधिक सहायता तथा न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सचिव ने बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा या अन्याय की स्थिति में वे किस प्रकार कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इसके पश्चात बालिकाओं को न्यायालय परिसर का अवलोकन करवाया गया जहाँ उन्हें कोर्ट की कार्यप्रणाली, विभिन्न कक्षों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला थाना तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र ले जाकर महिला सुरक्षा कानून व्यवस्था एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से शिक्षिका नितु सिंह, महिला अधिकारिता विभाग के सुपरवाईजर संतोष मीणा, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की केन्द्र प्रबंधक कुलसम बानो एवं संबंधित विभागों के अधिकारी. कर्मचारी एवं विद्यालय की 15-20 बालिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, कानूनी जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!