AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही: गिरदावर सर्किल स्तर पर आयोजित होंगे ‘ग्राम उत्थान शिविर’, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

किसानों और पशुपालकों की खुशहाली के लिए सिरोही में सजेंगे 'ग्राम उत्थान शिविर', कई विभागों के सहयोग से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

सिरोही, 25 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजना की जानकारी उपलब्ध करवाकर लाभ प्रदान किया जाएगा।

रविवार को यहां आयोजित हुए शिविर

 गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर के तहत 25 जनवरी रविवार को पाडीव, उथमण, अजारी, मुंगथला व दांतराई में शिविरों का आयोजन हुआ। शिविरों में विभिन्न योजनाओं आमजन को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित साहित्य का वितरण भी किया गया।

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि 31 जनवरी को जावाल, पालडी एम., कोजरा व रेवदर में, 01 फरवरी को बरलूट, मांडाणी, नितौडा, नागाणी में, 05 फरवरी को कालन्द्री, कैलाशनगर, भावरी, गिरवर व मगरीवाडा में, 06 फरवरी को तंवरी, जोगापुरा, वाटेरा, आबूपर्वत, सोरडा में, 07 फरवरी को मेरमाण्डवाडा, रोहिडा, किवरली और सिरोडी में, 08 फरवरी को कृष्णगंज, पिंडवाडा (ग्राम पंचायत वरली), 09 फरवरी को सांतपुर व दत्ताणी गिरदावर सर्कल में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!