AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण: सिरोही में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ

सिरोही: अरविन्द पेवेलियन में सजी वंदे मातरम् प्रदर्शनी, राष्ट्रीय गीत के गौरवमयी इतिहास से रूबरू होंगे आमजन

’’स्वतंत्रता का मंत्र-वन्देमातरम“

“समृद्धि का मंत्र-आत्म निर्भर भारत“

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी आयोजित

सिरोही, 25 जनवरी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं राष्ट्र महत्व को प्रदर्शित करने के उदेश्य से जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ अरविन्द पेवेलियन मैदान में किया गया।

अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने प्रदर्शनी का फिता कटाकर उद्घाटन किय। प्रदर्शनी में वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, रचना से जुडे तथ्य, स्वतंत्रता आंदोलन में महत्व, राष्ट्र भक्ति से जुडे चित्रों, सूचनात्मक पैनल एवं दुर्लभ अभिलेखों के माध्यम से आमजन को जानकारी प्रदान की गई। प्रदर्शनी आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

प्रदर्शनी में सम्मिलित स्टेंडीज का प्रदर्शन 26 जनवरी तक जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी किया जाएगा। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसके माध्यम से दी जा रही ऐतिहासिक एवं राष्ट्र प्रेरक जानकारी की सराहना की। इस दौरान अतिथियों ने सेल्फि स्टेंड पर तस्वीर भी खिचवाई।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, विरेन्द्र िंसंह चौहान, शिक्षा विभाग से अजय माथुर, कॉलेज प्राचार्य अजय शर्मा सहित बडी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!