AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : मेरा भारत मेरा वोट थीम पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही, 25 जनवरी। मेरा भारत मेरा वोट थीम पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को अरविन्द पेवेलियन मैदान में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले सभी बीएलओ/सुपरवाईजर/ईएलसी कॉलेज/ईएलसी स्कूल को बधाई दी।

स्वीप के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल ने वोट के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए सभी को मतदान का उपयोग करने के लिए जागरूक रहने का आव्हान किया। स्वीप कॉडिनेटर रतीराम प्रजापत ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का अभिवादन करते हुए बताया कि इएलसी स्कूल गतिविधियों में सिरोही जिला टॉप पर है। जिस पर सभी ने खुशी व्यक्त की।

विरेन्द्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी। वहीं ईआरओ हरिसिंह देवल ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में एसआईआर के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न बीएलओ, सुपरवाईजर सहित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान सीओ मुकेश चौधरी, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, कॉलेज प्राचार्य अजय शर्मा, विभिन्न बीएलओ, सुपरवाईजर, ईएलसी कॉलेज, ईएलसी स्कूल, नव मतदाता आदि उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!