सिरोही: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं के सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य का दिया संदेश
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के आतिथ्य में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस, प्रशिक्षणार्थियों ने सीखी सशक्तिकरण की राह

मिशन निदेशक एनएचएम जयपुर के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ.दिनेश खराड़ी के अतिथ्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की थीम बालिकाओं के सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य (Empowering Girls For a Bright Future) पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
डीपीसी पीसीपीएनडीटी देव किशन छंगाणी, डीपीसी आशा सी. आर. लोहार,एएनएमटीसी प्रभारी श्रीमती सुनीता रानी, प्रेमाराम डीईओ पीसीपीएनडीटी सेल , सुरेश कुमार परमार नर्सिंग ट्यूटर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बेटियाँ अनमोल है से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाली बालिकाओं को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
उसके पश्चात बालिका दिवस के उपलक्ष में बेटी बचाओ की शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।




