
सिरोही, 22 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जाना है। इन शिविरों के द्वारा अधिक से अधिक कृषकों एवं पशुपालकों की जीआरएएम 2026 में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुचाया जाएगा।
इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जलसंसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभ पहुचाए जाएंगे।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि 23 जनवरी को सिरोही, शिवगंज, वीरवाडा, आबूरोड और मंडार में, 24 जनवरी को रामपुरा, पोसालिया, झाडोली, निचलागढ़ और अनादरा में, 25 जनवरी को पाडीव, उथमण, अजारी, मुंगथला व दांतराई में, 31 जनवरी को जावाल, पालडी एम., कोजरा व रेवदर में, 01 फरवरी को बरलूट, मांडाणी, नितौडा, नागाणी में, 05 फरवरी को कालन्द्री, कैलाशनगर, भावरी, गिरवर व मगरीवाडा में, 06 फरवरी को तंवरी, जोगापुरा, वाटेरा, आबूपर्वत, सोरडा में, 07 फरवरी को मेरमाण्डवाडा, रोहिडा, किवरली और सिरोडी में, 08 फरवरी को कृष्णगंज, पिंडवाडा (ग्राम पंचायत वरली), 09 फरवरी को सांतपुर व दत्ताणी गिरदावर सर्कल में शिविर आयोजित किए जाएंगे।




