
सिरोही, 20 जनवरी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम ग्राम (जीआरएएम- ग्लोबल राजस्थान अग्रीटेक मीट) कर्टेन रेजर का आयोजन अरविन्द पवेलियन मैदान, सिरोही में किया जाना हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल (अरविन्द पेवेलियन ग्राउण्ड, सिरोही) से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं विडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से संवाद भी किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ब्राॅडकास्टिंग/वेबकास्टिंग/विडियो काॅन्फ्रेंसिग/वेबिनार यूट्यूब लिंक के माध्यम से भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर स्थापित ई-मित्र प्लस मशीनोें के माध्यम से किया जायेगा। यह जानकारी सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के गोविन्द टी चैधरी ने दी।




