AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर सुभाष सर्कल सरूपगंज में माल्यार्पण व राजकीय चिकित्सालय सरूपगंज में मरीजो को फल वितरित कर उनकी पूछी कुशलक्षेम – मेघवाल

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

अखिल भारतीय ‘‘भारत-रत्न’’ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी ने मीड़िया को अवगत कराया कि श्री नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129 वीं जयंती एवं ’’पराक्रम दिवस’’ भारत सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं नेताजी फाउण्ड़ेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष कल्याण साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा राजकीय सार्वजनिक चिकित्सालय सरूपगंज में मरीजो को फल वितरित पुनित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रातः 10ः30 बजे नेताजी सुभाष सर्कल सरूपगंज में नेताजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भावरी व सरूपगंज के प्रबुद्ध नागरिको, जनता जनार्दन व युवाओं ने मिलकर ’’तुम मुझे खुन दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’’। आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नेताजी को सैल्यूट किया गया। इस मौके पर अपने उद्बोधन में अविस्मरणीय योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की तथा नेताजी के त्याग, वीरता व बहादूरी को नमन किया। इसी दिन 11ः00 बजे राजकीय चिकित्सालय सरूपगंज में नेताजी फाउण्ड़ेशन के जिला कोषाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष रमेश रावल की अगुवाई में राजकीय चिकित्सालय में मरीजो को फल वितरण व उनकी कुशलक्षेत्र पूँछी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजो से हालचाल व ईलाज की जानकारी ली। 

इस मौके पर राजकीय चिकित्सालय सरूपगंज के डॉ. रामलाल ने नेताजी पर अपने विचार रखे एवं नेताजी फाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे जनहित जनकल्याण कारी रचनात्मक कार्यो मे प्रसन्नता व्यक्त कर संस्था अध्यक्ष का बधाई दी। 

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह, शिवसेना जिला संगठन प्रमुख फुलाराम बनास, आबू रोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, नरेश लोधी, प्रचार प्रमुख नाना राम भील, स्वरूपगंज ग्रामीण तहसील प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी, स्वरूपगंज प्रभारी गोवर्धन सोनी, शांतिलाल बोराणा, कम्पाउण्डर शंकरलाल मेघवाल, सुरेश भील, दीपेश कुमार, सहित सरूपगंज के काफी तादाद में प्रबुद्ध नागरिक, जनता जनार्दन व युवाओं ने बढ चढकर अपनी हिस्सेदारी निभाकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को भारी सफलता के शिखर पर पहुँचाय

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!