AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही, 16 जनवरी। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरवाडा (पिंडवाडा) का आकस्मिक निरीक्षण किया।

सिरोही : जिला कलेक्टर चौधरी ने किया निरीक्षण

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पीएमश्री वीरवाडा में उन्होंने पूर्व प्राथमिक कक्षाएं एवं कक्षा 1-5, 10वीं, 11वीं, व्यवसायिक शिक्षा, पुस्तकालय, मध्यान्ह् भोजन का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

पीएमश्री में अनुमोदित गतिविधियां हरित विद्यालय, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों, संगीत वाद्ययंत्र, किंचन गार्डन, एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि की विद्यालय स्टाफ से जानकारी ली। कक्षा अवलोकन के दौरान उन्होंने छात्राओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उनसे विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया।

इस दौरान कलेक्टर चौधरी ने विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न भी पूछे। कलक्टर ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि पीएमश्री में अनुमोदित सभी गतिविधियों का समय पर पूर्ण किया जाये एवं शारीरिक शिक्षक को खेलों में छात्राओं की सहभागिता के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान सीडीईओ विरेन्द्र यादव, एडीपीसी कान्तिलाल आर्य, सहायक निदेशक अजय माथुर, कार्यक्रम अधिकारी रघुनाथराम रावल, सहायक अभियंता सुमित्रा जीनकर प्राचार्य एवं विद्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!