AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

महाविद्यालय में वाटिका का लोकार्पण एवं भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही, 15 दिसम्बर। संघवी मातुश्री पुरी बाई भूरमल जैन राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में भारत माता वाटिका का लोकार्पण और भारत माता की प्रतिमा का अनावरण समारोह गुरूवार को आयोजित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक होने का आह्वान किया। उन्हांने इस दौरान बताया कि युवा ऊर्जा का सकारात्मक उद्ेश्यों में उपयोग ही राष्ट्र विकास का मूलमंत्र है।

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने महाविद्यालय में विकास योजनाओं की सराहना करते हुए आगे भी सदैव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई एवं अतिथियों द्वारा वर्ष पर्यन्त विभिन्न गतिविधियों में विजेता एवं उपविजेता रहने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। डॉ. नरपत सिंह देवडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. भूपेश डी. वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में डीएसपी पुष्पेन्द्र वर्मा, तहसीलदार आशुराम, ताराराम कुमावत, राजेन्द्र सोलंकी, कुलदीप सिंह, कुलदीप प्रजापत, गंगाराम गोयल, बाबूलाल परिहार, मोहन सोलंकी, सूर्यप्रकाश शर्मा, मोहन मेघवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!