AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही: 11 से शिवगंज में लगेगा विशाल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, रोगियों को मिलेगा मुफ्त इलाज

सिरोही: शिवगंज में 11 जनवरी से 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आगाज

सिरोही। राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन 11 से 20 जनवरी 2026 तक शिवगंज में टाउन हाॅल में किया जा रहा है।

शिविर में प्रतिदिन सुबह 09ः00 से दोपहर 03ः00 तक ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इस दौरान अर्श (मस्सा, बवासीर) भगंदर एवं फिशर जैसे जटिल रोगो का क्षारसूत्र आयुर्वेदिक पद्वति से निःशुल्क आॅपरेशन किया जाएगा।

नोडल अधिकारी उप निदेशक आयुर्वेद विभाग जिला-सिरोही डाॅ. दिनेश कुमार जोशी ने बताया कि अर्श एवं भगंदर जैसे रोगों में आयुर्वेदिक क्षारसूत्र चिकित्सा पद्वति पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक है।

पंजीयन की व्यवस्था:- शिविर में आॅपरेशन के लिए 11 से 13 जनवरी तक पंजीयन के लिए आधार कार्ड की कोपी से किया जाएगा। इच्छुक रोगी टाउन हाॅल शिवगंज में काउन्टर नम्बर-01 पर एवं जिले के सभी आयुर्वेद चिकित्सालय/औषधालयों में भी पंजीयन करवा सकते है।

योग अभ्यास एवं पंचकर्म उपचार:- शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक योग विज्ञ प्रशिक्षको द्वारा योग अभ्यास कराया जाएगा जिसमें आम नागरिको से अपील हैं कि वे अधिकाधिक भाग लेकर अपने जीवन को स्वस्थ्य एवं निरोगी बनाए ।

आंचल प्रस्तुता उपचार:- स्वर्णप्राशन, किशोरी बालिका को रक्तपरिक्षण कर रक्ताल्पता निवारण की निःशुल्क औषधियां दि जाएगी।

शिविर में समस्त प्रकार के रोगों का निःशुल्क उपचार आयुर्वेद विज्ञ चिकित्साधिकारियो द्वारा परामर्श एवं जाॅच द्वारा किया जावेगा:- शिविर में आने वाले रोगियो का निःशुल्क जाॅच एंव परामर्श देकर आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा यथा -स्त्री रोग, श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, वात रोग, संधिवात, आमवात, कमर दर्द, पेट संबंधी विकार, अम्लपित्त, कब्ज, अल्सर, त्वचा रोग, दाद, एक्जीमा, सफेद दाग, बीपी, शुगर, थाइराॅयड, किडनी विकार, पथरी, प्रोस्टेट, यौन विकार, पुरानी एलर्जी, खांसी, बुखार, कमजोरी आदि रोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। रोगियों को अपनी पुरानी जाॅच रिपोर्ट साथ लाने की अपील की गई है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!