AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

‘जहां भेजना है भेज दे वीडियो लंगूर कहीं का’, महिला हेड कांस्टेबल ने दिखाया वर्दी का रौब

राजस्थान में सिरोही के पिंडवाड़ा में महिला कांस्टेबल ने सड़क पर कार खड़ी कर ट्रैफिक रोका है. जिसमें बस चालक से बहस और धमकी दी। वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश कि पुलिस खुद नियम तोड़े तो कार्रवाई क्यों नहीं होती है

राजस्थान के सिरोही जिले में पिंडवाड़ा शहर के मुख्य बाजार में बुधवार रात एक महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी कार सड़क के बीचों-बीच 15 मिनट तक खड़ी कर दी. वह कार में बैठे-बैठे मिठाई की दुकान से खरीदारी कर रही थी. इससे पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई और चालक परेशान होकर हॉर्न बजाने लगे. महिला कांस्टेबल सुमन गरासिया ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं

बहस और धमकी

जब एक निजी बस के चालक ने हॉर्न बजाया तो महिला गुस्से में कार से बाहर आई. उसने चालक से कहा ये रोड तेरे बाप की है क्या अगर तुझे जाना है घूमा के जा. साथ ही बोली तू मुझे जानता नहीं है. चालक ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला ने गाली देते हुए कहा जहां भेजना है भेज देना

आगे महिला ने पूछा तेरी गाड़ी कहां लगी हुई है. व्यक्ति ने बताया कंपनी में तो महिला ने कहा कल लेके आना मैं तुझे वहीं देखती हूं. महिला ने रात में वन-वे का हवाला देकर दूसरे रास्ते से जाने को कहा. चालक ने भी महिला को सुना दिया

वीडियो वायरल और जांच

यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सिरोही पुलिस प्रशासन के सामने भी वीडियो पहुंच गया लेकिन अभी महिला पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. पूछने पर कहा गया जांच की जा रही है. एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद पिंडवाड़ा सीओ भंवरलाल चौधरी को जांच के लिए भेजा गया है

लोगों में आक्रोश

घटना के बाद आम लोगों में गुस्सा है. वे कह रहे हैं पुलिस कानून तोड़ने पर दूसरों को सजा देती है लेकिन खुद कानून तोड़े तो कोई सजा नहीं कोई कार्रवाई नहीं. यह मामला पुलिस की जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहा है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं. क्या पुलिस खुद के लिए अलग नियम रखती है?

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!